रुचिका मामले में शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोपों का दौर (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। बहुचर्चित रूचिका गिरहोत्रा मामले में शुक्रवार को आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया। एक ओर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इस मामले में कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों को कटघरे में खड़ा करने प्रयास किया तो कांग्रेस ने भी बिना विलंब किए हुए पलटवार किया।

इंडियन नेशनल लोक दल के नेता चौटाला ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान इस मामले के दोषी एस.पी.सी. राठौर बचाया नहीं गया बल्कि उसे निलंबित किया गया था।

चौटाला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "मेरी सरकार के दौरान राठौर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इससे पहले, जब इस मामले की शिकायत आई तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में हम संतुष्ट नहीं थे और तभी उसकी विभागीय जांच का आदेश दिया गया था।"

उन्होंने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल और भजनलाल की सरकारों के कार्यकाल के दौरान राठौर को पदोन्नति दी गई थी। बंसीलाल के कार्यकाल के दौरान राठौर को पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।"

चौटाला के इन दावों पर रुचिका की मित्र और मामले की प्रमुख गवाह अनुराधा के पिता आनंद प्रकाश ने आईएएनएस से कहा, "वह सिर्फ कांग्रेस को दोषी नहीं ठहरा सकते। किसी भी सरकार के दौरान राठौर को नहीं निलंबित किया गया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आप रिकार्ड देख सकते हैं।"

उधर, चौटाला के आरोपों पर कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "हरियाणा में कांग्रेस की सरकार है। इस मामले में अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी और जल्द की जाएगी।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि चौटाला एक मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि एक नागरिक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहते हैं। वह दूसरों पर अंगुलिया उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस सच का साथ देगी।

रूचिका के पिता ने एस. सी. गिरहोत्रा ने गुरुवार को कहा था कि चौटाला और हरियाणा सरकार के तंत्र ने उनकी बेटी को आत्महत्या करने और परिवार को भूमिगत होने के लिए मजबूर किया था।

गौरतलब है कि 12 अगस्त, 1990 को हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक राठोर ने 14 वर्षीय रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+