प्रधानमंत्री ने वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन के मौके पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मनमोहन सिंह कृष्ण मेनन मार्ग स्थित वाजपेयी के आवास पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी वाजपेयी को शुभकामनाएं देने उनके आवास पहुंचे।
वाजपेयी के आवास के एक अधिकारी ने बताया, "कुछ दिनों से वाजपेयी जी की सेहत ठीक न होने की वजह से वे सभी लोगों से नहीं मिल सकेंगे।"
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "वाजपेयी जी के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना के लिए कई समारोह आयोजित किए गए हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही स्वस्थ होकर हमारा मार्गदर्शन करेंगे।"
गौरतलब है कि वाजपेयी का जन्म ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था और उनका राजनीतिक जीवन चार दशक तक फैला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications