मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी है: गडकरी
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि उन पर बड़ी जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से वह इसका निर्वहन करेंगे।
पार्टी मुख्यालय पर गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि भाजपा की पहचान राष्ट्रवाद है और पार्टी की विचारधारा सर्वोपरि है।
बतौर अध्यक्ष पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी राजनीति में उनके प्रेरणास्रोत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications