75 मीटर ऊंचा हो गया साओ पाउलो क्रिसमस ट्री
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक साओ पाउलो का क्रिसमस ट्री लोहे से बनी एक आकृति है। यह ट्री 75 मीटर ऊंचा है। इसका वजन 250 टन और व्यास 32 मीटर है।
हर साल इस ट्री की ऊंचाई पांच मीटर तक बढ़ जाती है। जब साल 2002 में इसे बनाया गया था उस समय इसकी ऊंचाई केवल 40 मीटर थी।
इस ट्री को सजाने के लिए मजदूरों ने 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में काम किया। उन्होंने लोहे के पाइप में प्रकाश व्यवस्था कर और इसे सांता व सितारों से सजा कर आकर्षक बनाया है। रात के समय यह ट्री लाखों की संख्या में लगे बल्बों की रोशनी से जगमगा उठता है। इस ट्री को 'आर्वोर डी नटाल' नाम दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications