राष्ट्रपति ने विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की सवारी की (लीड-1)

राष्ट्रपति सुबह 11 बजे विराट पर पहुंचीं। राष्ट्रपति ने सफेद बार्डर वाली नीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। उन्हें मुंबई से हेलीकॉप्टर द्वारा विराट तक ले जाया गया।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना को देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ कदम से कदम मिलाकर 26/11 जैसी घटनाओं को फिर से होने से रोकना है। राष्ट्रपति ने अदन की खाड़ी में नौसेना द्वारा समुद्री लुटेरों को खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की।

इसके बाद राष्ट्रपति विराट के मुआयने के लिए गईं। विशाखापट्टनम स्थिति पोत निर्माण स्थल पर लगभग एक वर्ष बिताने के बाद विराट हाल ही में समुद्र में लौटा है।

अपने तीन घंटे के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने नौसेना के सी-हैरियर विमानों और सी-किंग हेलीकॉप्टरों का मार्च-पास्ट देखा। विराट ने हाल ही में अपनी सेवा के 50 वर्ष पूरे किए हैं।

28,000 टन वजनी विराट एक मध्यम आकार का विमानवाहक पोत है। इसे 18 नवंबर 1959 को ब्रिटेन की रॉयल नेवी में शामिल किया गया था और इसका नाम 'एचएमएस हर्म्स' था। 28 वर्षो तक रॉयल नेवी को अपनी सेवाएं देने के बाद विराट को 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+