श्रीनगर का तापमान शून्य से नीचे, घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

मौसम कार्यालय की निदेशक सोनम लोटस ने बताया, "श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे चला गया। यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी।"

लोटस ने बताया कि लेह और कारगिल शहरों में और भी बुरा हाल है। लेह में जहां तापमान शून्य से 16.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, वहीं कारगिल में यह शून्य से 9.6 डिग्री नीचे रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक घाटीवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। श्रीनगर में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

लोटस ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक रात का तापमान और नीचे गिरेगा लेकिन आसमान साफ होने के कारण दिन में राहत की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहेगा।

श्रीनगर में जहां बुधवार को कई स्थानों पर नलों में पानी के जमने की खबर मिली वहीं इस तरह की खबरें घाटी के दूसरे शहरों से भी आईं। इस कारण घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नलों से पानी निकालने के लिए घाटीवासी नलों को आग से गर्म कर रहे हैं।

रात में हुई बर्फबारी के कारण घाटी को बाहरी दुनिया से जोड़ने वाली सड़कों पर भी काफी फिसलन हो गई है। खासतौर पर सड़कों पर सुबह काफी फिसलन होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+