2010 सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्यों का वर्ष : मून
न्यूयार्क, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने मंगलवार को 2010 को सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्यों के वर्ष के तौर पर मनाने का फैसला किया। जिसके तहत 2015 तक हासिल किए जाने वाले आठ कार्यक्रमों की समीक्षा की जायेगी ।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2000 में ही इस कार्यक्रम को तैयार किया था। जिसमें गरीबी में कमी लाने, बच्चों के लिए सार्वभौमिक शिक्षा, जच्चा-बच्चा की मौते रोकने और एड्स को फैलने से रोकने का कार्यक्रम तैयार किया गया था।
महासभा 2010 में बैठक की योजना बना रही है। जिसमें सरकारों की ओर से किए गए अब तक के प्रयासों की समीक्षा कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि ये कार्यक्रम 2015 तक पूरे हो भी सकते हैं या नहीं।
मून ने कहा ," लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में मिश्रित प्रगति और गरीबी कम करने के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयासों के लिए चुनौती बन रहे नये खतरों के बीच 2010 में होने वाली बैठक 2015 तक लक्ष्य हासिल करने के हमारे प्रयास को दोगुना करने का अवसर सिद्ध होगी। "
मून ने दुनिया भर के नेताओं से सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्य की बैठक में भाग लेने का आह्वान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications