रेलवे सुरक्षा बल में होंगी महिलाएं

बनर्जी ने कहा कि देश के कोने-कोने तक फैला रेल का जाल 63,000 किलोमीटर लंबा है और रोजाना 1 करोड़ 80 लाख यात्री रेल यात्रा करते हैं इसीलिए रेल संपत्ति और यात्रियों को सुरक्षा उपलब्ध कराना बहुत कठिन कार्य है। रेल को देश की जीवन रेखा बताते हुए बनर्जी ने रेल सुरक्षा बल कर्मियों को इस चुनौती का सामना करने तथा सर्वोत्तम देश सेवा करने के लिए कहा।
रेल मंत्री ने कहा कि मुंबई में सीएसटी रेल स्टेशन पर 26 नवम्बर, 2009 को आतंकवादी हमले के दौरान बहादुरी दिखाने के लिए रेल सुरक्षा बल को राष्ट्रपति पुलिस पदक पहली बार दिया गया है। उन्होंने विभिन्न पुरस्कार जीतने के लिए रेल सुरक्षा बल कर्मियों को बधाई दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications