'आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ है भारतीय शास्त्रीय संगीत'
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। युवा सरोद वादक व प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के बेटे अमान और अयान अली खान महसूस करते हैं कि भारतीय शास्त्रीय संगीत सबसे अधिक पुराना है।
अमान ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत प्राचीन है। ऋग्वेद काल में इस संगीत का उद्भव हुआ है। हमें नहीं लगता कि यह कहना ठीक है कि भारतीय संगीत अन्य प्रकार के संगीत से श्रेष्ठ है। हमारे यहां संगीत और आध्यात्मिकता में बहुत निकट का संबंध है, जो इसे अन्य संस्कृतियों में अनूठा बनाता है।"
सोमवार को खान भाईयों की दूसरी किताब '50 मेस्ट्रोज, 50 परफार्मेसेज' का लोकार्पण हुआ है। राजधानी के 'द अशोक' होटल में विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने इस किताब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दोनों भाईयों ने संगीत प्रस्तुति दी।
यह किताब 20वीं सदी के भारतीय संगीत के इतिहास को प्रस्तुत करती है। इसमें बेगम अख्तर, भीमसेन जोशी, इनायत खान, रवि शंकर, बिस्मिल्लाह खान, शिव कुमार शर्मा, सिमानगुडी श्रीनिवास अय्यैर और एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जैसे कलाकारों के संबंध में जानकारी दी गई है।
दोनों भाईयों ने आईएएनएस से कहा की यह किताब भारतीय संगीत के उन श्रेष्ठ संगीतकारों, गायकों के संबंध में चर्चा करती है, जिन्होंने संगीत उद्योग को आकार दिया है। किताब में उन्हें शामिल किया गया है जिन्होंने दूसरों से अलग काम किया है और जो भारतीय संगीत में आने वाली नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications