चिदंबरम, कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा में भाजपा सदस्य की प्रशंसा की
लोकसभा से पारित नागरिक सुरक्षा विधेयक पर बहस में हिस्सा लेते हुए भाजपा के अनिल माधव दवे ने कहा, "आपके पास देश में दो अरब आंखें हैं। उनको नागरिक सुरक्षा उपायों में शामिल करिए।"
मध्य प्रदेश के स्कूलों में छह से 12 वर्ष के छात्रों को सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा की आधारभूत जरूरतों के बारे पढ़ाए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने इन प्रयासों में पंचायतों को भी शामिल करने की सलाह दी।
सरकार से समाज के सभी वर्गो को नागरिक सुरक्षा के प्रयासों में शामिल करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि ये बच्चे ऐसी उम्र में हैं जब वे सही और गलत की पहचान कर सकते हैं।
दवे ने जब राज्यसभा में अपना पहला भाषण खत्म किया तो केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी और कई कांग्रेस सांसदों ने अपनी मेजें थपथपाकर उनकी सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications