बेटे को बचाने के लिए महिला ने कोकीन निगलकर जान दी
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अलागोआस राज्य की राजधानी मैकियो के एक अस्पताल में जोसेलिटा डी मोराएस नाम की इस महिला ने शनिवार को अंतिम सांस ली।
स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि पुलिस शुक्रवार को इस महिला के घर उसके 16 वर्षीय बेटे से पूछताछ करने गई थी। मोराएस का बेटा तस्करी में लिप्त था।
महिला के इस किशोर बेटे के पास ठोस कोकीन के 60 टुकड़े थे। कोकीन 60 टुकड़ों को मोराएस सिर्फ इसलिए निगल गईं कि उनका बेटा पुलिस की गिरफ्त में न जाए।
मोराएस की हालत बिगड़ने पर पुलिस अधिकारियों ने एंबुलेंस बुलायी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications