राजनीतिक निद्रा से जगाने के लिए 'जागते रहो' अभियान
इस अभियान का मकसद 21 फरवरी को होने वाले 'बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका' (बीबीएमपी) के स्थानी चुनावों में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
तीन साल तक बिना किसी परिषद के रहने वाले बेंगलुरू में अब एक परिषद का चुनाव होगा। बीबीएमपी का अंतिम चुनाव साल 2001 में हुआ था।
बेंगलुरू के एक स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) 'जनाग्रह' ने मंगलवार से इस अभियान की शुरुआत की है। पांच वर्षो के अंतराल में देश के 10 शहरों में यह अभियान चलाया जाएगा।
'जागते रहो!' की राष्ट्रीय संयोजक जैसमीन शाह ने आईएएनएस से कहा, "शहरी मतदाताओं की कम संख्या न केवल मतदाताओं की उदासीनता बल्कि जटिल प्रक्रियाओं और मतदाता सूची की खामियों को प्रकट करती है। जागते रहो! अभियान के तहत इन सभी पक्षों में बदलाव की कोशिश की जाएगी।"
शाह ने कहा कि अभियान के तहत 5,000 स्वयंसेवकों की 'क्षेत्रीय मतदाता मित्रों' के रूप में नियुक्ति की जाएगी। जो मतदान के मुद्दों पर एक पड़ोसी की तरह मदद करेंगे। वे मतदाताओं के नए सिरे से नामांकन में भी मदद करेंगे।
अभियान के आयोजक निचले स्तर तक पहुंचकर नागरिकों को स्थानीय चुनावों सहित लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।
'जनाग्रह' ने इससे पहले 'टाटा टी' के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 35 शहरों में मतदाता पंजीकरण अभियान 'जागते रहो!' शुरू किया था। इस साल अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव से पहले इस अभियान की शुरुआत की गई थी।
'जनाग्रह' के सह-संस्थापक रमेश रामानाथन का कहना है कि उनकी संस्था बीबीएमपी चुनावों में मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications