नेपाल में माओवादियों की हड़ताल के कारण 300 श्रद्धालु फंसे
काठमांडू, 21 दिसम्बर (आईएएनएस) नेपाल में माओवादियों की तीन दिन की हड़ताल की वजह से 300 से ज्यादा तीर्थयात्री भारत की सीमा के एक सीमावर्ती इलाके में फंसे हुए हैं। हड़ताल के कारण गत रविवार से ही यहां जनजीवन प्रभावित है।
इन तीर्थयात्रियों की उम्र 70 बरस या उससे अधिक है। भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों का दौरा करके लौट रहे नेपाली तीर्थयात्रीयों की सात बसों को माओवादी प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के प्रवेश द्वार उत्तर प्रदेश के भैरवा पर रोक रखा है।
निजी समाचार चैनल ने बुधवार को खबर दी कि इन उम्रदराज महिलाओं और पुरुषों को सर्द रात बस में ही बितानी पड़ी।
टी.वी. चैनल के अनुसार स्थानीय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्हें सशस्त्र सहायता दी जाए और तीर्थयात्रियों को घर लौटने की अनुमति दी जाए।
नेपाल की माओवादी पार्टी पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी ने राष्ट्रपति राम बरन यादव के खिलाफ तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications