चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू से 3 मौतें

Swine Flu
चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू से तीन और लोगों की मौत हो जाने से यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

मरने वालों की पहचान हरियाणा के कैथल शहर के 20 वर्षीय विकास, पंजाब के लुधियाना शहर के 25 वर्षीय हरपाल सिंह और भटिंडा के 45 वर्षीय गुरमैल सिंह के रूप में की गई है। ये तीनों मौतें शुक्रवार को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में हुईं।

चण्डीगढ़ में एक चिकित्सक सहित तीन अन्य लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी जी. सी. बंसल का कहना है, "हमने शुक्रवार को इन मरीजों से जांच के नमूने इकट्ठे किए थे, जांच के बाद एच1एन1 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।"

मरीजों की स्थिति स्थिर

अधिकारी ने बताया कि मरीजों में चण्डीगढ़ के दो पुरुष और पंचकुला की एक महिला शामिल है। बंसल ने कहा, "मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है और हम उन पर नजर रखे हुए हैं। हमने पीजीआईएमईआर में हुई मौतों के संबंध में पंजाब और हरियाणा के सम्बद्ध स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दे दी है।"

मोहाली के भी एक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से एक मौत हुई है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "एक 26 वर्षीय पुरुष की स्वाइन फ्लू से शुक्रवार शाम मौत हो गई। इस संक्रमण से मोहाली में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।"

चण्डीगढ़ के अस्पतालों में अब तक 260 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सर्दियों की शुरुआत होने के बाद से नवंबर से स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ गए हैं। केवल दिसम्बर में ही संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए हैं और इस रोग से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+