ट्रैफिक जाम में फंसे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री के साथ यात्रा कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि डेनमार्क की पुलिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा के चलते उनके मार्ग को घेर लिया था जिसकी वजह से प्रधानमंत्री की कार ट्रैफिक जाम में फंस गई थी।
मनमोहन सिंह ओबामा की सुरक्षा के चलते जाम में फंसने वाले अकेले राष्ट्र प्रमुख नहीं थे। जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति वहां से नहीं गए तब तक दुनिया के कई नेताओं को वहां जाम में फंसे रहना पड़ा। वे सभी कोपेनहेगन में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल बिला सेंटर के लिए जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications