इटली के घायल प्रधानमंत्री ने अस्पताल छोड़ा
अस्पताल से जाते हुए बर्लुस्कोनी ने पत्रकारों की ओर देखकर हाथ हिलाया और मुस्कुराए। प्रधानमंत्री के चेहरे पर पट्टियां लगी हुई थीं।
मानसिक बीमारी से ग्रस्त एक व्यक्ति मैसिमो टार्टाग्लिया ने मिलान के कैथ्रेडल की प्रतिकृति से प्रधानमंत्री के चेहरे पर हमला कर दिया था।
टार्टाग्लिया का दावा है कि उसने अकेले ही प्रधानमंत्री पर हमला किया था लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन दल के कुछ राजनेताओं का विश्वास है कि हमलावर के साथ उसके साथी भी थे।
न्यायाधीशों ने बुधवार को कहा कि हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार टार्टाग्लिया को मिलान की सैन विटोर जेल की मानसिक चिकित्सा शाखा में हिरासत में रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications