मध्य प्रदेश के 12 में से 7 महापौर पदों पर भाजपा का कब्जा
राज्य में शहरी निकाय के पहले चरण के चुनाव में 11 दिसम्बर को 122 शहरी क्षेत्रों में मतदान हुआ। इनमें 12 नगर निगम, 41 नगर पालिकाएं और 69 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में मतगणना मंगलवार को हुई।
भोपाल से कृष्णा गौर, खंडवा से भावना शाह, ग्वालियर से समीक्षा गुप्ता, इंदौर से कृष्ण मुरारी मोघे, रीवा से शिवेंद्र पटेल, बुरहानपुर से माधुरी पटेल और जबलपुर से प्रभात साहू ने भाजपा उम्मीदवारों के तौर पर जीत हासिल की।
देवास से रेखा वर्मा और कटनी से निर्मला पाठक ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। बसपा के खाते में सतना और सिंगरौली के महापौर के पद गए हैं। वहां क्रमश: पुष्कर सिंह और रेनू शाह ने जीत दर्ज की। सबसे चौंकाने वाला नतीजा सागर से आया। वहां किन्नर कमला बुआ ने महापौर पद पर कब्जा जमाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications