सूखे का मुकाबला करने के लिए पशुपालकों को विशेष वित्तीय पैकेज देने की मांग
कटारिया ने देश में सूखे और अकाल के सम्बन्ध में मंगलवार को लोकसभा में पूछे गए अपने तारांकित प्रश्न के दौरान यह बात कही। राजस्थान सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के अनुसार कटारिया ने राजस्थान में लगातार पड़ रहे सूखे एवं अकाल के कारण चारे के मूल्य में वृद्घि पर चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार से अनुरोध किया कि केन्द्र सरकार को सूखे की स्थिति के मद्देनजर पशुपालकों के पलायन को रोकने के उपाय करने के साथ ही उन्हें पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध करवाने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाने चाहिए तथा राज्य सरकार को केन्द्र से अधिक मदद दी जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications