चिल्का झील में 6 लाख प्रवासी पक्षियों की आमद
सहायक वन संरक्षक (वन्य जीव) बी. के. महापात्रा ने आईएएनएस से कहा, "झील के बीच के एक द्वीप नालबना में लगभग तीन लाख पक्षियों को देखा गया है।"
भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर स्थित चिल्का झील अपनी खूबसूरती और जैव-विविधता के लिए जानी जाती है।
यहां हर साल अक्टूबर के महीने में साइबेरिया, ईरान, इराक, अफगानिस्तान और हिमालय से करीब 10 लाख प्रवासी पक्षी आते हैं, जो मार्च में वापस लौट जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications