मामूली बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 10.21 अंकों की गिरावट के साथ 16,866.95 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.10 अंक की गिरावट के साथ 5,032.95 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16996.12 के उच्चतम और 16,777.94 के न्यूनतम स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 5067.25 के ऊपरी और 5001.80 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मामूली वृद्धि देखी गई। मिडकैप 14.41 अंक चढ़कर 6443.19 और स्मॉलकैप 26.82 अंक बढ़कर 7846.38 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.64 फीसदी की बढ़त देखी गई जबकि रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.21 फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई का कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1411 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1391 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। 88 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications