मध्य प्रदेश में किशोरी लापता, अपहरण की आशंका
पुलिस के अनुसार धामनोद थाना क्षेत्र में रहने वाले जगदीश पाटीदार की 14 वर्षीय बेटी रंजीता पाटीदार बुधवार की सुबह घर से आदर्श अकादमी स्कूल जाने के लिए निकली थी, परंतु वह स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों ने रंजीता के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी रंजीता के अपहरण की आशंका जताई है।
धार के पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट धामनोद थाने में दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोरी के लापता होने को अपहरण मानकर जांच कर रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रंजीता पिछले 13 दिनों में सिर्फ तीन दिन ही स्कूल पहुंची है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications