निजीकरण के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान बैंककर्मियों की हड़ताल और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए माकपा के तपन कुमार सेन ने कहा, "बैंकों के विलय और पिछले दरवाजे से आउटसोर्सिग के माध्यम से उनके निजीकरण के खिलाफ यह हड़ताल है।"
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मजदूर संघ न केवल संसद के बाहर बल्कि पूरे देश में महंगाई, निजीकरण और छंटनी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
सेन ने कहा, "जन वितरण प्रणाली को हर जगह लागू किया जाना चाहिए।" सेन की इस मांग का विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और वाम मोर्चा के अन्य दलों ने समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर काबू पाने के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए।
उन्होंने श्रम कानून को सही तरीके लागू करने और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य उपक्रमों के निजीकरण से पीछे हटने के साथ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा की मांग की। असंगठित क्षेत्र देश के कुल जीडीपी में 65 फीसदी का योगदान देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications