जल्दी ही बनेगा 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' : एंटनी

वर्ष 1971 में बांग्लादेश के निर्माण में विजय मिलने के यादगार दिवस 'विजय दिवस' के अवसर पर इंडिया गेट पर सैनियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एंटनी ने पत्रकारों से कहा, "मंत्रियों के दल की एक बैठक हुई है। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही मुद्दे (मेमोरियल का स्थान) का समाधान निकल आएगा।"

पिछले कुछ वर्षो से एक युद्ध स्मारक का प्रस्ताव है, लेकिन इसका स्थान तय न हो पाने के कारण इसका निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिलने वाले निर्देशों पर काम करने के लिए मंत्रियों का एक दल बनाया गया था। जिसमें एंटनी के साथ, शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी शामिल हैं और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी इस दल के अध्यक्ष हैं।

प्रख्यात वास्तुकार चार्ल्स कोरिया ने 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' को डिजाइन किया है। यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध और स्वतंत्रता के बाद से भारत ने जिन यद्धों में हिस्सा लिया, उनमें शामिल हुए हजारों भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद में बना पहला स्मारक होगा।

पहले इस स्मारक को इंडिया गेट के समीप बनाने का प्रस्ताव था लेकिन शहरी विकास मंत्रालय और दिल्ली शहरी कला आयोग के विरोध के बाद ऐसा नहीं हो सका।

ब्रितानी सरकार ने प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में मारे गए भारतीय सैनिकों की याद में इंडिया गेट बनाया था।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाने का प्रस्ताव सबसे पहले 1960 की शुरुआत में रखा गया था लेकिन 1962 के युद्ध में भारत के चीन से हारने के बाद इस पर काम नहीं हो सका। 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बाद एक बार फिर इसकी चर्चा हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+