तेलंगाना के मुद्दे पर लोक सभा में हंगामा

पृथक तेलंगाना राज्य के विरोध में तेलुगू देशम के सदस्यों के हंगामे के लोक सभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
सदन में शून्य काल के दौरान तेलुगू देशम पार्टी को तेलंगाना का मसला को उठाने की अनुमति दी गई थी.
तेलुगू देशम के सांसद पृथक तेलंगाना का विरोध करते हुए अध्यक्ष मीरा कुमार के आसन के सामने इकट्ठा हो गए. इसी बीच आंध्र प्रदेश के कई कांग्रेसी सांसद भी उनके साथ खड़े हो गए.
इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे और सांसद वाईएस जगनमोहन रेड्डी भी शामिल थे.
वो अपने हाथ में 'वी वांट यूनाइटेड एपी' लिखी हुई तख्ती लिए हुए थे.
आंध्र के सांसद के एन राव के नेतृत्व में भी कांग्रेसी सांसदों ने भी विरोध में अवाज़ उठाने की कोशिश की और अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ने लगे.
संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए उनसे अपने स्थान पर जाने को कहा. इसी बीच तेलंगाना के समर्थन में सांसद एम जगन्नाथ के नेतृत्व में भी कुछ कांग्रेसी सांसद आगे आ गए.
इसको लेकर कांग्रेस सांसदों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई. हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी.












Click it and Unblock the Notifications