घातक हमले में बर्लुस्कोनी को चोटे आईं (लीड-3)

बर्लुस्कोनी के प्रवक्ता पाउलो बोनेइति का कहना है कि प्रधानमंत्री को रातभर सिर में भयंकर दर्द होता रहा लेकिन सोमवार की सुबह जागते ही उन्होंने समाचार पत्र पढ़ने के लिए कहा था।

मिलान कैथ्रेडल की अनुकृति फेंक कर बर्लुस्कोनी के चेहरे को निशाना बनाया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है मध्य मिलान में एक राजनीतिक रैली के बाद बर्लुस्कोनी पर हमला किया गया था। तब वह कैथ्रेडल के सामने डूमो में ऑटोग्राफ दे रहे थे।

एक लंबित चुनाव के बारे में जारी अटकलों के बीच 73 वर्षीय बर्लुस्कोनी ने रैली को संबोधित करते हुए अपनी सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के लिए समर्थन मांगा था।

हमले के तुरंत बाद बर्लुस्कोनी जमीन पर गिर गए और उनके सुरक्षा गार्ड उन्हें तुरंत समीप के सेन रेफेल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 20 दिन का समय लगेगा।

प्रधानमंत्री पर हमले के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस का कहना है कि 42 वर्षीय मैसिमो टार्टाग्लिया का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही वह रैली में उपस्थित विरोधियों के छोटे गुट से ताल्लुक रखता है लेकिन उन्होंने कहा कि मिलान के पोलिसलिनिको अस्पताल में पिछले 10 वर्षो से उसका मानसिक इलाज चल रहा है।

रविवार देर शाम इतालवी राष्ट्रपति जियॉर्जियो नेपोलितानो ने इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, "मैं मंत्रिमंडल के अध्यक्ष (प्रधानमंत्री) के प्रति किए गए इस गंभीर और आक्रामक व्यवहार की निंदा करता हूं। प्रधानमंत्री को मेरा व्यक्तिगत समर्थन हासिल है।"

सुधार मंत्री उम्बटरे बोस्सी ने इस हमले को आतंकवादी कृत्य बताया है। विपक्षी पार्टियों ने भी हमले की निंदा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+