क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
जम्मू-कश्मीर सीमा पर गोलीबारी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार सुबह घुसपैठ कराने के लिए गोलीबारी की। इसके जवाब में भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने भी गोलियां चलाईं।
पाकिस्तानी सेना ने भारत की बलाद चौकी पर गोलीबारी की। दोनों पक्षों में करीब 15 मिनट तक गोलीबारी चलती रही। केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लई द्वारा सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश के एक दिन बाद ही यह घटना हुई है।
इंडो-एशियन
न्यूज
सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें