निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में पुलिस अधिकारी का स्थानांतरण किया

चेन्नई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को तमिलनाडु के दक्षिणी जोन के पुलिस महानिरीक्षक एस.एस.कृष्णमूर्ति के तबादले का आदेश दिया।

तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने तिरुचेंदूर में पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनियरसेल्वन सहित पार्टी नेताओं के कमरों की पुलिस तलाशी की शिकायत आयोग से की थी। ये नेता 19 दिसम्बर को वहां होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करने गए थे।

विधानसभा में एआईएडीएमके मुख्य सचेतक के.ए.सेनगोट्टियन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी गई शिकायत में कहा कि कृष्णमूर्ति ने रात 1.45 बजे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उनके कमरों की तलाशी ली। उन्होंने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री एम.के.अलगिरी के निर्देश पर पुलिस तलाशी लिए जाने का आरोप लगाया।

यह दूसरी बार है जब कृष्णमूर्ति को निर्वाचन आयोग ने स्थानांतरित किया है। जनवरी 2008 में तिरमंगलम विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी उनका स्थानांतरण किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+