गोवा के पर्यटन उद्योग को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से चुनौती

ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा के अध्यक्ष राल्फा डिसूजा ने यहां कहा, "दक्षिण पूर्व एशियाई देशों द्वारा खड़ी की गई कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण क्षेत्रीय पर्यटन बाजार में गोवा की हिस्सेदारी लगातार घटती जा रही है।"

डिसूजा ने आईएएनएस को बताया, "इसके पहले गोवा को वेस्टइंडीज, मिस्र और हिंद महासागर के कुछ द्वीपों से खतरा था। अब विएतनाम, लाओस और कंबोडिया नए प्रतिस्पद्र्धी के रूप में उठ खड़े हुए हैं।"

डिसूजा के अनुसार राज्य के पर्यटन उद्योग को क्षेत्र में खुद को नंबर एक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए संकुचित सोच से बाहर निकलने और नवाचार की जरूरत है।

डिसूजा ने कहा, "विएतनाम, लाओस और कंबोडिया को देखिए। ये तीनों देश पर्यटन को तेजी के साथ बढ़ावा देने के लिए एकजुट हो गए हैं। आज आप इन तीनों में से किसी भी एक देश में चले जाइए, आपको बाकी अन्य दो देशों में मुफ्त पहुंच सुलभ हो जाएगी।"

डिसूजा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी ने भी गोवा पर्यटन को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, "नवाचार के जरिए इस क्षेत्र को फिर से जीवंत बनाया जा सकता है और उन लोगों को यहां वापस आकर्षित किया जा सकता है, जिन्होंने अपने यात्रा खर्च में कटौती कर रखी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+