दक्षिणी वजीरिस्तान में सैन्य अभियान समाप्त : गिलानी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गिलानी ने लाहौर के पूर्वी शहर में संवाददाताओं को बताया, "दक्षिण वजीरिस्तान में कार्रवाई पूरी हो गई है और अब पड़ोसी जिले ओरकजई में अभियान शुरू करने की बातचीत चल रही है।"
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने हालांकि इसके कुछ घंटे बाद बातचीत में कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान में कुछ खास लक्ष्यों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
ज्ञात हो कि अक्टूबर के मध्य में 10,000 तालिबान और अलकायदा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 30,000 से अधिक सैनिकों ने दक्षिण वजीरिस्तान में मोर्चा संभाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications