अजित और जसवंत ने की नए राज्यों की मांग

अजित सिंह ने यहां कहा कि यदि सरकार हरित प्रदेश की उनकी मांग पर विचार नहीं करती तो उनकी पार्टी इसके लिए आंदोलन शुरू करेगी। प्रस्तावित हरित प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से शामिल होंगे।

अजित सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि जब जनता हिंसा पर उतारू हो तभी सरकार उसकी मांग पर विचार करे। बागपत से सांसद अजित सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार को हरित प्रदेश की मांग पर विचार करने के लिए कुछ समय दे रही है।

अजित सिंह ने कहा, "यदि सरकार इसके बाद भी हरित प्रदेश की मांग पर विचार नहीं करती, तो हम इसके लिए आंदोलन शुरू करेंगे।"

दूसरी ओर जसवंत सिंह ने भी अलग गोरखालैंड की मांग की है। उन्होंने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अलग गोरखालैंड राज्य की मांग नई नहीं है।

ज्ञात हो कि भाजपा द्वारा अलग गोरखालैंड की मांग को समर्थन देने के बाद जसवंत सिंह 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में दार्जीलिंग से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए हैं।

छोटे राज्यों के गठन की बात ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद को भी अब प्रभावित किया है, जिन्होंने कभी झारखण्ड राज्य के गठन का विरोध किया था।

लालू प्रसाद ने यहां कहा कि उनकी पार्टी बुंदेलखंड और पूर्वाचल को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+