परमाणु करार के जल्द पूरा होने के आसार : अमेरिकी राजदूत
अमेरिका की शीर्ष परमाणु कंपनियों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे का स्वागत करते हुए भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे.रोमर ने कहा कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा वाशिंगटन में जाहिर की गई उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसके तहत ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते की आकांक्षाओं और संभावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस करने की बात की गई है।
रोमर ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि यह ऐतिहासिक समझौता जल्द ही पूरा हो जाएगा।"
भारत-परमाणु समझौते को जलवायु परिवर्तन पर जारी अंतर्राष्ट्रीय बातचीत से जोड़ते हुए रोमर ने कहा कि यह समझौता, "महत्वपूर्ण स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों के विकास और भारत की जनता तक उचित दर पर बिजली की पहुंच का रास्ता साफ करेगा। इसके साथ ही दोनों देशों की जनता के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर तैयार होंगे।"
जीई हिताची और वेस्टिंगहाउस जैसी कंपनियां अमेरिका की उन शीर्ष परमाणु इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह भारत दौरे पर हैं और उसने भारत के शीर्ष परमाणु अधिकारियों और कंपनियों से बातचीत की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications