एम्स की स्थिति को लेकर लोकसभा में हंगामा
प्रश्नकाल के दौरान जनता दल-युनाइटेड के सांसद मंगनी लाल मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से प्रश्न किया कि क्या सरकार की वेलिअथन समिति की सिफारिशें लागू करने की योजना है। मंडल मानते हैं कि समिति की सिफारिशें एम्स के निजीकरण की बात करती हैं।
यद्यपि मंत्री ने कहा कि 'एम्स के निजीकरण का कोई प्रश्न ही नहीं है', लेकिन वह समिति की रिपोर्ट पर सरकार की स्थिति के संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर पूरे विपक्ष ने सदन में हंगामा किया।
विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि सदन में इस मुद्दे पर चर्चा होना चाहिए।
आडवाणी ने कहा कि प्रश्य यह है कि क्या एम्स का निजीकरण किया जा रहा है।
अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि ज्यादातर सांसद इस मुद्दे पर उत्तेजित और चिंतित हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर चर्चा करने की सलाह दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications