पर्यावरण कानून पर नया पाठ्यक्रम शुरू करेगा इग्नू
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) वर्ष 2010 जुलाई से पर्यावरण कानून के रूप में एक नया पाठ्यक्रम शुरू करेगा।
इग्नू के कुलपति वी.एन.राजशेखरन पिल्लई ने कहा, " पर्यावरण को बरकरार रखने पर ही वास्तविक विकास संभव है। मैं आशा करता हूं कि नया पाठ्यक्रम छात्रों के विकास के सही परिप्रेक्ष्य को प्रस्तुत करेगा।"
कुलपति ने कहा कि इग्नू इसके अलावा जैव विविधता और प्रजातियों के संरक्षण के लिए भी एक कार्यक्रम शुरू करने के लिए उत्सुक है।
इग्नू इस नए पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर डिप्लोमा की शुरूआत वर्ल्ड वाइड फंड्स (डब्लूडब्लूएफ) और केंद्रीय पर्यावरण लॉ (सीइएल) के साथ मिलकर करेगा।
डब्लू डब्लू एफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महासचिव रवि सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नए पाठ्यक्रम से पर्यावरण संबंधी कानूनी जानकारी और जागरुकता फैलाने में मदद मिलेगी।
सीइएल पहले ही पर्यावरण कानून संबंधित एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम चला रहा है । सीइएल इसके तहत अब तक 500 छात्रों को प्रशिक्षित कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications