'अमेरिका को आतंकवादियों की आंतरिक फौज से खतरा'

वाशिंगटन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की साजिश में डेविड हेडली की भूमिका को उदाहरण के तौर पर पेश करते हुए आतंकवाद विरोधी अमेरिकी मुहिम के प्रमुख डेनियल बेंजामिन ने कहा है कि आतंकवादियों की आंतरिक फौज से देश को खतरा है।

विदेश मंत्रालय में आतंकवाद विरोधी प्रभाग के प्रमुख बेंजामिन ने कहा कि 11 सितंबर की आतंकी कार्रवाई का सूत्रधार आतंकवादी संगठन अलकायदा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में दबाव का सामना कर रहा है और वह यमन एवं सोमालिया जैसे ऐसे मुल्कों में पांव पसारने की कोशिश में है जहां प्रशासन की पकड़ सख्त नहीं है।

उन्होंने जेम्सटाउन फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा, "बड़ा खतरा यह है कि सुन्नी प्रतिक्रियावादी तत्व धार्मिक चरमपंथियों को अपने जेहादी एजेंडे पर अमल करने के लिए और लोगों को आतंकवादी गतिविधियों में शरीक होने के लिए प्रेरित करने में सफल हो रहे हैं।

अमेरिका में भी लोगों को आतंकवादी मुहिम से जोड़ने की कोशिश हो रही है। आंतरिक आतंकवादियों से देश को खतरा है।" उन्होंने इस संदर्भ में हेडली और कुछ दूसरे अमेरिकी आतंकवादियों को उदाहरण के तौर पर पेश किया।

उन्होंने कहा, "अमेरिकी नागरिक हेडली, नजीबुल्लाह जाजी जैसे लोगों की आतंकवादी साजिश में संलिप्तता चिंता की चिंता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+