चीन के प्रति नरम नहीं है सरकार : कृष्णा (राउंडअप)

संसद में चीन पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने बीजिंग को सभी दीर्घकालिक मुद्दों को सुलझाने के लिए एक-दूसरे की चिंताओं और आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील रहने के प्रति आगाह किया।

कृष्णा ने कहा, "हम कमजोर देश नहीं हैं। हम वह देश हैं, जिसने पूरी दुनिया में सम्मान हासिल किया है।"

कृष्णा ने कहा, "दोनों पक्षों को एक-दूसरे की चिंताओं, आकांक्षाओं और भावनाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।"

कृष्णा ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक प्रगतिशील दृष्टिकोण की वकालत की और एक दूसरे की स्थितियों की समझ पर आधारित आपसी सम्मान और विश्वास के माहौल में संबंधों को व्यापक बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

सीमा विवाद पर बातचीत को एक जटिल और समय खपाऊ प्रक्रिया करार देते हुए कृष्णा ने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को दोनों देशों के बीच व्यापार जैसे क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

कृष्णा ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री यांग जीची ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि बीजिंग शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिद्धांत पर अमल करेगा।

कृष्णा ने आगे कहा, "भारत एक मजबूत देश है और किसी भी विरोधी से दो-दो हाथ करने की स्थिति में है।"

कृष्णा की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब विपक्ष ने लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ की खबरों के बारे में सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुरली मनोहर जोशी ने सरकार से कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे प्रभावशाली देशों के साथ संबंध बनाए जो भारत और चीन के विवाद की स्थिति में मदद कर सकें।

लोकसभा में भारत-चीन संबंध पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए जोशी ने कहा, "पिछले दो-तीन वर्षो में हमने चीन के आक्रामक रुख देखे हैं। परमाणु आपूर्ति समूह के मसले पर चीन ने भारत का पूरी तरह से विरोध किया था।"

जोशी ने कहा, "लद्दाख के लोग कह रहे हैं कि चीन घुसपैठ कर रहा है लेकिन आप क्यों देश को गुमराह कर रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है कि हम लोग 1962 की स्थिति में हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+