राहुल ने अंधेरे में उतरवाया हेलिकॉप्टर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने वहां संवाददाताओं से कहा, "राहुल जी ने कल सीतापुर में जोखिम भरा निर्णय सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि उन्होंने वहां के लोगों से वादा किया था कि अपने दो दिवसीय दौरे में वह सीतपुर आकर उनसे मिलेंगे।"
वादा पूरा किया
जोशी ने कहा कि पायलट हेलीकॉप्टर उतारने के लिए तैयार नहीं था लेकिन राहुल जी ने उसे अंधेरे में सीतापुर के आर्म्स ट्रेनिंग सेंटर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने को विवश किया।
उन्होंने कहा कि राहुल जी का यह फैसला दिखाता है कि वह लोगों से किया अपना वादा पूरा करने में पीछे नहीं हटते हैं। उन्हें हरदोई जाने के लिए देर हो रही थी इसके बावजूद उन्होंने हेलीकॉप्टर अंधेरे में उतार कर लोगों से मुलाकात की। यूथ कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए राहुल उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications