लुधियाना में कर्फ्यू में ढील

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कर्फ्यू में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ढील दी गई है। शुक्रवार और शनिवार को लुधियाना में हिंसक घटनाएं हुईं थीं। रविवार को यहां दिन भर कर्फ्यू लगाया गया था।
सोमवार को दमदमी टकसाल के नेतृत्व में सिख संगठनों ने पंजाब बंद का आयोजन किया था। कर्फ्यू लागू रहने एवं सिख संगठनों के लुधियाना बंद का आम जनजीवन पर काफी असर पड़ा। व्यापारिक व औद्योगिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं। लोग घरों में दुबके रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications