प्रवासी छात्रा से दुर्व्यवहार करने वाले छात्रों की तलाश

मालूम हो कि 30 नवंबर सोमवार को कुछ सीनियरों ने एक छात्रा रश्मि (परिवर्तित नाम) को भौतिक शास्त्र का पर्चा दिखाने के बहाने क्लास रूम में बुलाया। छात्रा के पहुंचते ही इन पांचों सीनियरों ने कक्ष के दरवाजे बंद कर दिए और छात्रा के गले में जबरन मंगलसूत्र डाल दिया, मांग में सिंदूर भरा और चूड़ियां पहनाने की कोशिश में छात्रा के हाथ में कुछ खरौंच भी आई।

कमला नगर थाने में पीड़ित छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया था कि जब उससे दुर्व्यवहार हो रहा था तभी एक छात्र ने दरवाजा खोल दिया और इसके बाद सभी छात्र चले गए। परेशान छात्रा ने इस घटना से मैनिट प्रबंधन को भी अवगत कराया। उसके बाद उसने थाने में शिकायत की।

टीटी नगर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस मैनिट के कई छात्रों से पूछताछ कर चुकी है और पीड़ित छात्रा को कई छात्रों की तस्वीरें दिखाई गई हैं मगर वह किसी को भी नहीं पहचान पाई है। उन्होंने बताया है कि आरोपी छात्रों की तलाश जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+