धौला कुआं बलात्कार मामले में एक व्यक्ति दोषी करार
इस घटना में चार लोगों ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा को पहले अगवा किया और फिर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन.के. गुप्ता ने अजीत सिंह कटियार को बलात्कार और अपहरण का दोषी करार दिया। इस मामले में सिर्फ अजीत की ही गिरफ्तारी संभव हो सकी थी।
न्यायालय इस मामले को लेकर दोषी के खिलाफ 10 दिसंबर को सजा का ऐलान करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications