वाजपेयी के लिए मेरे मन में गहरा सम्मान: राहुल

राहुल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रह चुके वाजपेयी एक बहुत वरिष्ठ राजेनता हैं और ऐसे व्यक्ति के लिए उनके मन में गहरा सम्मान है। वाजपेयी के संबंध में किसी प्रकार के बयान से बचते हुए राहुल ने सोची-समझी रणनीति के तहत एक तरह से विवादों से दूर रहना उचित समझा।
राहुल ने यहां एक पत्रकार सम्मेलन में कहा, "वाजपेयी जी बहुत वरिष्ठ राजनेता हैं और मेरे मन में उनके लिए गहरा सम्मान है। जहां तक लिब्रहान समिति की रिपोर्ट में उनका नाम शामिल होने की बात है तो मैं इस संबंध में कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि मैंने अभी तक इस रिपोर्ट को पढ़ा नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications