शिमला में महिलाओं के लिए विशेष बस

उन्होंने कहा कि शुरुआत में केवल दो बसें होंगी, जो सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक पूरे शहर में अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा, "यदि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया रही, तो आगे इस तरह की और भी बसें चलाई जाएंगी।" जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत यह बस सेवा शुरू की गई है।
गोयल ने कहा कि निगम की इन बसों में महिला कंडक्टर नियुक्त करने की भी योजना है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय पहले ही राज्य सरकार को बसों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने का निर्देश दे चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications