मेट्रो निर्माण स्थल पर दुर्घटना, 3 घायल

यह हादसा शनिवार रात केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर मार्ग पर गोविंदपुरी स्टेशन पर उस वक्त हुआ, जब श्रमिक प्लेटफार्म पर प्लेट्स लगा रहे थे। हादसे में तीन श्रमिक घायल हो गए।
यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 11 बजे हुआ। मेट्रो के प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को मूलचंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घायलों में से एक को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
प्रवक्ता ने कहा कि दूसरे घायल श्रमिक को भी अस्पताल में जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि तीसरे श्रमिक को सिर में चोट लगी है और उसे अभी चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications