बाबरी विध्वंस की बरसी पर विरोध प्रदर्शन, विजय जुलूस

जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण समिति ने अयोध्या में उसी स्थान पर बाबरी मस्जिद फिर बनाए जाने की मांग की।

समिति ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को एक ज्ञापन भेजकर उन लोगों को जेल भेजने की मांग की, जिनके नाम लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट में हैं।

दूसरी ओर बाबरी मस्जिद के विध्वंस की बरसी पर एक अज्ञात संगठन राष्ट्रवादी सेना ने पूर्वी दिल्ली में 'विजय दिवस' जुलूस का आयोजन किया।

समूह के महासचिव भरतलाल शर्मा ने कहा, "हमारे पार्टी प्रमुख जय भगवान गोयल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और इसे धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। उनका नाम लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट में शामिल किया गया है इसलिए इस वर्ष उत्सव मनाने का यह एक और कारण है।"

कलाकारों के संगठन सहमत ने मस्जिद विध्वंस के गवाह रहे पत्रकारों और फोटोग्राफरों की एक परिचर्चा रविवार को आयोजित की। एक फोटो प्रदर्शनी 'हम सब अयोध्या' का भी आयोजन किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+