मध्य प्रदेश में नहीं आएगा बी टी बैगन
भोपाल, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया ने ऐलान किया है कि प्रदेश मे बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा तैयार किए जाने वाले बी टी बैगन के बीज को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कृषि क्षेत्र में ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा जो हमारी पारंपरिक खेती की पद्धति के सामने संकट खड़ा करे।
भारतीय कृषि में जैव सवंर्धित बीजों की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शनिवार को कुसमारिया ने कहा कि प्रदेश में जल्दी ही नई जैविक नीति की घोषणा की जाने वाली है। इस नीति का उद्देश्य जैविक खेती को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर कुसमारिया ने हरिशंकर पवार द्वारा पारंपरिक खेती पर तैयार सीडी और डॉ. रमन जाने यूलु की पुस्तक बैगन को कीट मुक्त रखने की परंपरागत तकनीक का विमोचन किया।
इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था संवाद जबलपुर के प्रमुख जयंत वर्मा ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारत में बीज का बड़ा बाजार नजर आ रहा है, इसलिए वे अपना लाभ कमाने के लिए अनुवंशिक तौर पर परिवर्तित बीज खपाना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications