बाघ के हमले में चार लोग घायल
पीलीभीत, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में जंगल से सटे एक गांव में एक बाघ ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया।
घटना जिले के बराही वन क्षेत्र के भदहा गांव की है, जहां शनिवार देर रात घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों को बाघ ने अपना शिकार बनाया। बाघ के हमले में घायल चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभागीय वन अधिकारी वी. के. सिंह ने रविवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि घायलों के पेट, गले और हाथों में गहरे जख्म हैं। मनोज नाम के एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है, बाकी सबकी हालत खतरे से बाहर है।
सिंह ने कहा कि बाघ को पकड़ने के लिए वन अधिकारी पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। गांव से दूर एक गóो के खेत में बाघ को रविवार सुबह देखा गया है।
उधर, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वन अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों को झुंड में लाठी-डंडों के साथ रहने की हिदायत दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications