मैं स्कूली बच्चा नहीं हूं: उमर अब्दुल्ला
जम्मू में शनिवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में उमर ने कहा, "मैं स्कूली बच्चा नहीं हूं, जिसे अपनी रिपोर्ट कार्ड दिखानी पड़ती है।"
उमर ने कहा, "हमें शासन करने के लिए छह वर्ष का समय मिला है और मेरे पास पांच वर्ष एक महीना है। छह साल बाद मैं फिर से सत्ता में लौटने के लिए जनता के बीच जाऊंगा।"
उमर ने स्पष्ट किया कि वह कभी भी अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "जब हम संतुष्ट हो जाएंगे तो काम करना बंद कर देंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुलझाना बंद कर देंगे।"
उल्लेखनीय है कि उमर ने पांच जनवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जम्मू एवं कश्मीर में सरकार का कार्यकाल छह वर्ष का होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications