मधुकर पिचड़ महाराष्ट्र राकांपा के नए अध्यक्ष बने
मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विपक्षी नेता और पूर्व मंत्री मधुकर पिचड़ ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। उन्होंने आर.आर.पाटिल का स्थान लिया है।
पार्टी के एक नेता ने कहा कि पिछले महीने पाटिल को राज्य का गृह मंत्री बनाए जाने के बाद पिचड़ की नियुक्ति अध्यक्ष पद पर की गई।
पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार रविवार को अपराह्न् यहां आयोजित एक बैठक में नरेंद्र वर्मा को पार्टी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वर्मा ने सचिन अहिर का स्थान लिया है। अहिर को महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है।
बैठक में उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजीत पवार उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications