ऊना में कराया जाएगा राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता : धूमल
शिमला, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)।राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन अगले वर्ष ऊना में किया जाएगा तथा वहां स्टेडियम में टेलीफ्लेक्स सिंथेटिक बिछाने हेतु 15 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने दी।
धूमल ने आज सोलन जि़ला के परवाणु में हिमाचल प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 50 वीं राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 कोचों की भर्ती की जाएगी और परवाणू खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर गुणात्मक खेल अधोसरंचना सृजित की जाएगी, ताकि सभी स्तरों पर युवाओं में खेल को लोकप्रिय बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व सरकार द्वारा हटाए गए कोचों की पुन: बहाली की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न खेलों में प्रशिक्षित 31 कोचों की सेवाएं ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications