देश में 8 नेशनल हाईवे के प्रस्ताव लंबित : खंडेला
केन्द्रीय सड़क मंत्री रविवार को नागौर की यात्रा के दौरान स्थानीय स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस स्टेट हाईवे का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भिजवाया गया है। इसे जल्दी ही स्वीकृत किया जाएगा तथा 366 किलोमीटर के स्टेट हाईवे का यह मार्ग नेशनल हाईवे में तब्दील होगा। इससे आवागमन सुगम होगा साथ ही परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
खंडेला ने बताया कि सड़कों के नवीनीकरण एवं सड़क चौड़ाई के कायरे के लिए केन्द्र सरकार ने सी.आर.एफ. योजनार्न्तगत 350 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है तथा यह पहला ही मौका है कि केन्द्र सरकार ने योजनार्न्तगत एक साथ इतनी बड़ी राशि मंजूर की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों से इस योजना में 150 करोड़ रुपयों की राशि के और प्लान तैयार करवाकर केन्द्र सरकार ने मांगे हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार की योजना है कि अधिक से अधिक स्टेट हाईवे को नेशनल होईवे में बदलें तथा गांव, ढाणियां एवं छोटे-छोटे शहर भी नेशनल हाईवे से जुड़े और उनका समग्र विकास भी हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications