धूमल ने किया रेडियो स्टेशन 'म्याउं का उद्घाटन
शिमला, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को यहां इंडिया टूडे ग्रुप के नए एफ. एम़ रेडियो स्टेशन 'म्याउं' का उद्घाटन किया। यह शिमला का निजी क्षेत्र में दूसरा एफ ़ एम़ स्टेशन है। इससे लगभग छह माह पूर्व रिलायंस ग्रुप के बिग एफ ़ एम़ 92़ 4 का शुभारम्भ हुआ था।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नए रेडियो स्टेशन व टी़ वी़ चैनल का खुलना दर्शाता है कि देश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तेजी से बढ़ रहा है। यद्यपि देश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विस्तार हुआ है, तथापि कुछ निजी टी़वी़ चैनलों की विश्वसनीयता कम हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो चैनल मुख्यत: लोगों को शिक्षित करने, सूचना देने व मनोरंजन करवाने के प्रति कृतसंकल्प होते हैं, श्रोतागण एवं दर्शक उनसे मनोरंजन के उच्च स्तर व विश्वसनीयता बनाए रखने की उम्मीद रखते हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी सूचना तकनीक के युग में जी रहे हैं तथा इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से हम वैश्विक स्तर पर घट रही घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं। श्री धूमल ने कहा कि रेडियो स्टेशनों को इस तरह के कार्यक्रम दिखाए जाने चाहिए, जो लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ उनकी समस्याओं से भी निज़ात दिला सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications